राबर्ट्सगंज में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में रामनवमी के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर से श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजे भगवान राम के जन्म उत्सव के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें प्रसाद वितरण और किन्नर समुदाय द्वारा बधाई गीत प्रस्तुत किए गए।दोपहर 3 बजे से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान भगवान राम दरबार की आकर्षक झांकी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।पूरे नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा, फल, मिष्ठान और शरबत वितरित कर रामभक्तों का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी शामिल रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *