रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। झोलाछाप क्लिनिक एवं अस्पतालों के नोडल डॉ जीएस यादव की टीम ने गुरुवार को दुद्धी क्षेत्र के अस्पतालों तथा क्लिनिक सेंटरो पर अचानक छापेमारी की जिसमें कई अवैध अस्पताल संचालक अस्पताल बंद करके फरार हो गए। विंढमगंज में एक क्लिनिक को सील किया तथा दुद्धी में अमवार रोड स्थित अस्पताल संचालक को नोटिस थमाया व रेलवे स्टेशन रोड संचालित अस्पताल को सील किया तथा बीड़र गाँव में मंजू क्लिनिक के आड़ में मरीज भर्ती करके इलाज करता देख नोडल भड़क उठे और उनसे पूछताछ किया तो जानकारी हुई थी, BMAS की डिग्री पर मरीज को बोतल लगाना, टूटे हड्डियों की प्लास्टर करना आदि कई कार्य हो रहा था,जिसे देख नोडल द्वारा संचालक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगी है। दुद्धी क्षेत्र में नोडल के आने से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मची रही और लोग अपना -अपना अस्पताल क्लिनिक बंद करके फरार हो गए।नोडल डॉ गुलाब शंकर यादव ने बताया कि गुरुवार को विंढमगंज और दुद्धी में छापेमारी करते हुए क्लिनिक एवं एक अस्पताल को सील कर दी गई तथा करीब दो क्लिनिक /एक अस्पताल को नोटिस जारी की गई है। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के क्लिनिक या अस्पताल संचालित मिले तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएचसी अधीक्षक को भी अवैध अस्पतालों के जाँच करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
