
सोनभद्र ।अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चोपन थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे की टीम ने तीन ऐसे ट्रकों को पकड़ लिया, जो अवैध तरीके से बालू का परिवहन कर रहे थे। जांच में सामने आया कि न तो इन ट्रकों के पास कोई वैध कागजात मौजूद थे और न ही निर्धारित लोडिंग मानकों का पालन किया गया था। प्रत्येक ट्रक में 700 फीट से अधिक बालू लदी पाई गई, जो नियमों की खुली अनदेखी को दर्शाता है।खनन विभाग की टीम पहले से ही बैरियर पर निगरानी अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में गुजर रहे तीन ओवरलोड ट्रकों को रोककर जांच की गई, जहां चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होते ही विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों को सीज कर चोपन थाने भेज दिया।इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग में लगे लोगों के बीच खलबली मच गई है। खनन विभाग की यह सख्ती स्पष्ट संकेत दे रही है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
