दुद्धी, सोनभद्र।रवि सिंह-रामनगर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय राजमिस्त्री उमाशंकर की मौत हो गई। वे दिघुल से अपने गांव डुमरडीहा लौट रहे थे, तभी क्रासिंग के पास बने स्पीड ब्रेकर से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई और वे अनियंत्रित होकर सिर के बल गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी, जबकि उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला।स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे फाटक नंबर 63 के दोनों तरफ बने स्पीड ब्रेकर पर न तो कोई चेतावनी संकेत है और न ही सफेद पट्टी, जिससे रात में ये दिखाई नहीं देते। इसी वजह से पहले भी कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं और आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई सुधार नहीं किया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई।बताया जा रहा है कि उमाशंकर शादी समारोह से लौट रहे थे और बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इन दिनों दुद्धी क्षेत्र में सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को ही तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों से इलाके के लोग भयभीत हैं और जिम्मेदार विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
