भीषण गर्मी के चलते सोनभद्र में स्कूलों का समय बदला

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों का संचालन अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक करने का आदेश दिया है।यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। नए समय के अनुसार अब बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से राहत मिलेगी और उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई का समय निर्धारित किया गया है।जिला प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों और विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!