AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। अक्षय तृतीया के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बाल विवाह रुकवाकर नाबालिग बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया। 19 अप्रैल को रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडईत बाबा मंदिर में बाल विवाह की सूचना मिलते ही टीम सदस्य अमन सोनकर, सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया और धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह द्वारा जांच में बालिका नाबालिग पाई गई, जो ग्राम पगिया थाना कर्मा की निवासी है, जबकि बालक ग्राम ऊंचीकला थाना पन्नूगंज का बताया गया।कार्रवाई के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन महिला थाना प्रभारी सविता सरोज की सूझबूझ से हालात नियंत्रित कर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि बाल विवाह जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत 1098 पर दें, क्योंकि यह दंडनीय अपराध है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 10, 2026अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष का मोर्चा, 23 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
Breaking_NewsJune 7, 2026सोनभद्र।एक ही यात्रा में दो बार टोल कटने से वाहन स्वामी परेशान, 10 दिन बाद भी नहीं लौटी राशि
