AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र ।महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस और सपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंकते हुए तीखी नारेबाजी की और खुलकर आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान “कांग्रेस का हाथ नारी शक्ति के खिलाफ” और “नारी सम्मान की झूठी कहानी, कांग्रेस की आदत पुरानी” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

भाजपा का आरोप है कि विपक्ष ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को दबाने का काम किया है और महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी बाधा उत्पन्न की है।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने साफ तौर पर कहा कि आधी आबादी को उनका हक दिलाने के रास्ते में विपक्ष लगातार रुकावट बनता रहा है और महिला आरक्षण बिल को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं, जिन्होंने एक स्वर में विपक्ष के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 22, 2026महिला आरक्षण पर सियासत गरम, सोनभद्र में भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला
सोनभद्र न्यूज़April 20, 2026स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर फूटा गुस्सा, किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
Breaking_NewsApril 20, 2026अक्षय तृतीया पर चाइल्ड लाइन की तत्परता, दो बाल विवाह रुकवाकर नाबालिग बच्चियां सुरक्षित
सम्पादकीयApril 20, 2026जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
