दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह,गिरीश तिवारी):- म्योरपुर के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार सुबह नधिरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में छतीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साहू और उनके परिवार के साथ अन्य लोग घायल हो गए वाहनाें की आवाज सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंच गए। सभी को अस्पताल भेजा गया।विधायक अपने परिवार के साथ बलरामपुर से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ छतीसगढ़ पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। सीएचसी में इलाज कर रहे डॉक्टर अंकित सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है।घायलों में विधायक इंद्र साहू (58), पत्नी प्रतिमा साहू (53), बेटी श्रुति साहू (27), स्वाति साहू (25) के अलावा मनोरमा साहू (32) पुत्री राजेंद्र साहू, सरस्वती साहू (53) पत्नी राजेंद्र, गनर तोकेश्वर यादव (28) पुत्र मख्खन लाल, चालक द्वारिका साहू (40) शामिल हैं इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, विधायक के ड्राइवर द्वारिका ने बताया कि ट्रक चालक ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हमारी गाड़ी को टक्कर मार दी।यह दुर्घटना रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर बल्होदा बाजार, भाठापारा (छत्तीसगढ़) से प्रयागराज के महाकुंभ स्नान के लिए जाते समय हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
