रवि सिंह
दुद्धी।सोनभद्र-कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझौली में मंगलवार की अल सुबह भोर में लगभग 3:00 बजे आंगन में सो रही महिला शांति देवी 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामकिशुन निवासी मझौली थाना दुद्धी रात्रि में बिजली काटने के दौरान भोर में प्यास लगने पर उठी और अपने घर के अंदर जाने लगी तभी घर की चौखट पर पहले से बैठे हुए गेहूंमन साप के ऊपर महिला का पर चला गया , जिससे गुस्सा जहरीले सांप ने महिला के दोनों पैर को लपेट लिया , और दो बार उसे डसा, सांप पैर में काटने के बाद महिला जोर से चीखी चिल्लाई , तो घर के परिजनों की नींद टूट गई और मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला के पैर से खून और मुंह से झाग निकलता देख परिजनो ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक द्वारा महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया एवं अस्पताल के मेमो जरीये पुलिस को सूचना दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु मोर्चरी भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
