AKD।रवि सिंह
सोनभद्र । म्योरपुर थाना क्षेत्र के झरइ टोला में 12 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। खेत में बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एसओजी, सर्विलांस और स्पेशल टीमों को सक्रिय कर जांच शुरू की।जांच के दौरान सामने आया कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का दूर का मामा दीपक कुमार पुत्र नंदलाल है, जो पड़ोस में ही रहता था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ मामले का खुलासा किया, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भी बनाए रखी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 14, 2026दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे सहित 8 मोटरसाइकिलें बरामद, एक हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
