AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के सोनवानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि मृतक अपने साले की शादी में शामिल होने आया था। बहुभोज के लिए सामान लेने जाते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी का माहौल मातम में बदल गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
