बदायूं। जिले कहासुनी व पटाखा बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले, वहीं फायरिंग भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। संघर्श में दोनों पक्षों के 14 लोगों को चोट लगी है। सहसवान कोतवाली के बादशाहबाद गांव में दिनेश व अजय के बीच कहासुनी के चलते विवाद हो गया। बताया जाता है कि एक पक्ष के घर में होम थियेटर पर भजन चल रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के गोपाली नाम के व्यक्ति ने एक पटाखा जलाकर उसके घर में फेंक दिया। सुनाहरी देवी व उसके घर वालों ने विरोध किया तो उन लोगों से कहा सुनी हो गई। वहीं दूसरे पक्ष में बेवजह कहांसुनी और गाली गलौज का आरोप लगाया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई और जमकर ईंट पत्थर चले। मामले की जानकारी पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को पकड़ लाई। इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। जबकि कुछ लोग फरार दिखाए गए।पुलिस ने एक पक्ष के दिनेश, रंजीत, बलवीर, धर्मेंद्र व राजेश तो दूसरे पक्ष के अजय को गिरफ्तार किया। जबकि अजय के सहयोगी रावत व संतोश फरार दिखाए गए हैं। पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही है। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पथराव के बीच एक युवक तमंचे से हवाई फायर करता दिखा है। जबकि उसके बाकी के साथी पथराव कर रहे हैं। फायर करने के बाद युवक ने तमंचे अपनी कमर में लगा लिया, इससे पहले उसकी नाल खोलकर दोबारा लोड करने के लिए संभवतः कारतूस का खोखा युवक ने निकाला है।
पुलिस ने कह दी यह बड़ी बात
सहसवान एसएचओ सौरभ सिंह ने बताया कि तो पक्षों में हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक तमंचे से फायर करता दिखा है। उसकी भी शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तारी और तमंचा बरामदगी की जाएगी। दोनों पक्षों में दीपावली के पर्व पर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। पूरे मामले में छह लोगों को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
