AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान पूरे परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।ABVP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जनहित और हिंदू समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।विहिप नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
