AKD। गिरीश तिवारी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध इलाके में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक रमेश कुमार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया।पीड़ित रमेश कुमार का आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसके सिर, कमर और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।

उसने अपने भाई समेत छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।सीएचसी चोपन के चिकित्सक डॉ हरिप्रसाद ने भी चोटों को देखते हुए धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई है। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
