AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम गोठानी में चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवा दिया गया। कंट्रोल रूम 1098 पर सूचना मिली थी कि गांव में नाबालिग बालिका की शादी कराई जा रही है।सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया और अंशु गिरी की टीम मौके पर भेजी गई।

कार्रवाई के दौरान थाना जुगैल पुलिस का भी सहयोग लिया गया।टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की, जिसमें उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम और पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए विवाह रुकवा दिया। बालिका को संरक्षण में लेकर थाना जुगैल में जीडी दर्ज कराई गई।बाद में बालिका को बाल कल्याण समिति यानी सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसके पुनर्वास, शिक्षा और काउंसलिंग की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत 1098 पर जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 21, 2026सब रजिस्टार का हुआ अन्य जिले में तबादला, दुद्धी सब रजिस्टार कार्यालय में नहीं हुई किसी की तैनाती
सम्पादकीयMay 21, 2026एलपीजी गैस की किल्लत से लोग बेहाल
Breaking_NewsMay 21, 2026चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से रुका बाल विवाह
Breaking_NewsMay 21, 2026सोनभद्र पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले
