(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। संकुल शिक्षको की मासिक समीक्षा बैठक प्राथमिक विद्यालय घूरमा कम्हारी शिक्षा क्षेत्र राबर्ट्सगंज पर आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत सभी के द्वारा प्रेरक गीत ‘सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभू’ के साथ किया गया। तत्पश्चात पिछले बैठक की पृष्ठभूमि पर संक्षिप्त चर्चा संकुल शिक्षिका श्रीमती सुषमा जी के द्वारा किया गया और अकादमिक प्रयासों की शेयरिंग पर चर्चाएं PS राबर्ट्सगंज -2 से सहायक अध्यापिका अर्चना जी के द्वारा रोचक तरिके से किया गया और PS घूरमा की शिक्षिका के द्वारा मात्राओं का विकास बच्चों में कैसे करें पर चर्चा किया गया वही UPS छपका की शिक्षिका के द्वारा पद्य को कैसे रोचक तरीके से पढ़ाया जाय जिससे लर्निंग ऑउट कम की प्राप्ति हो सके, पर अपना अनुभव शेयर किया गया, ARP हृदेश कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को शत प्रतिशत उपस्थित और छात्र & छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं ससमय विद्यालय को निपुण बनाने तथा कायाकल्प के अंतर्गत सभी विद्यालयों को 19 पैरा मीटर से संतृप्त और निपुण लक्ष्य ऐप से नियमित असेसमेंट करने लिए सभी को प्रेरित किया।साथ ही निपुण भारत मिशन में अंतर्गत क्लास रूम ट्रांजक्सन के 10 पैरा मीटर, शिक्षक संदर्शिका, पाठ योजना, TLM, प्रिंटरिच मटेरियल, बाल केंद्रित शिक्षा, ग्रुप एक्टिवविटीज,/पीयर लर्निंग, होमवर्क, रिमिडियल टीचिंग, लेखन कार्य, निपुण तालिका का उपयोग पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया,और सभी शिक्षकों को विद्यालय को निपुण बनाने के लिए समुदाय का सहयोग और विद्यालय के प्रति उनका जुड़ाव सुनिश्चित करने,शत प्रतिशत DBT का कार्य करने को सभी शिक्षकों को प्रेरित किया गया एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन और शारदा ऐप पर नामांकन करने को आग्रह किया गया साथ ही 5 &10 प्वाइंट निपुण टूल किट और गणित कीट में प्राप्त 11 प्रकार के TLM का कक्षा शिक्षण में एवं असाक्षरों की हुई परीक्षा के बारे में सभी शिक्षकों को अवगत कराया गया, अंत में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया और स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने को प्रेरित किया गया I अंत में संकुल शिक्षिका श्रीमती सुषमा जी के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का आभार प्रकट कर आगामी बैठक के स्थान से सभी को अवगत कराया गयाI इस अवसर पर ARP हृदेश कुमार सिंह,संकुल शिक्षिका सुषमा सिंह, शिक्षिका अर्चनागुप्ता,संगीता,सरोज सिंह,गीता क्षिप्रा,आरती, आनंदिता,अर्चना तिवारी,विनीता,विद्यावती,ममता सहित संकुल के समस्त शिक्षकों सहित अभिभावकों ने प्रतिभाग किया
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
