सब रजिस्टार का हुआ अन्य जिले में तबादला, दुद्धी सब रजिस्टार कार्यालय में नहीं हुई किसी की तैनाती

Share

संवाददाता- रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र।उत्तर प्रदेश शासन के महानिरीक्षक निबन्धन कार्यालय, लखनऊ द्वारा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अपर महानिरीक्षक निबन्धन सुधीर कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जनपद सोनभद्र के दुद्धी में तैनात उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) पुष्पराज श्रीवास्तव का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से ललितपुर जनपद के महरौनी कार्यालय में उप निबंधक के पद पर भेजा गया है।

बिना छुट्टी लिए तुरंत संभालना होगा नया कार्यभार-

कार्यालय द्वारा जारी आदेश पत्र में स्थानांतरित अधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बिना किसी देरी के अपनी वर्तमान तैनाती स्थल (दुद्धी) से कार्यमुक्त होना होगा। इसके साथ ही नए तैनाती स्थल (महरौनी, ललितपुर) पर पहुंचकर तुरंत अपना कार्यभार ग्रहण करना होगा। शासन ने यह भी साफ किया है कि नया कार्यभार संभालने से पहले अधिकारी को किसी भी प्रकार का अवकाश (छुट्टी) नहीं दिया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें इसका प्रभार-प्रमाणपत्र मुख्य कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करना होगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!