AKD।गिरीश तिवारी
अनपरा।सोनभद्र; अनपरा थाना क्षेत्र के रेणुसागर चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर-13 लक्ष्मण नगर में दो अज्ञात युवकों ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने केमिकल पाउडर से आभूषण साफ करने का झांसा देकर महिला के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ठगे गए आभूषणों की कीमत करीब दो लाख रुपये है।घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक महिला के घर पहुंचे और खुद को आभूषण साफ करने वाला बताकर बातचीत करने लगे। उन्होंने महिला को केमिकल पाउडर से गहने चमकाने का तरीका बताया और सफाई के नाम पर सोने के आभूषण अपने कब्जे में लेकर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने स्थानीय वार्ड सभासद समेत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सभासद और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़ित महिला से पूछताछ कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 22, 2026ओबरा में विशाल धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन, निःशुल्क असाध्य रोग चिकित्सा शिविर 23 मई से
Breaking_NewsMay 22, 2026केमिकल से गहने साफ करने का झांसा देकर वृद्ध महिला से लाखों के जेवर ठगे
Breaking_NewsMay 21, 2026सब रजिस्टार का हुआ अन्य जिले में तबादला, दुद्धी सब रजिस्टार कार्यालय में नहीं हुई किसी की तैनाती
सम्पादकीयMay 21, 2026एलपीजी गैस की किल्लत से लोग बेहाल
