AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार दोनों ने करीब 25 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन घरेलू विवाद और नशे की वजह से इस रिश्ते का बेहद दर्दनाक अंत हो गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 28, 202625 साल पुराने प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
