AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र- कोन थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सोन नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पवन कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा निषाद, जो आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे, नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ओबरा एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों किशोरों की तलाश लगातार जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुटे हुए हैं और दोनों किशोरों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन का कहना है कि दोनों किशोरों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
सुख-दुःखJune 2, 2026नदी व डैम में समाए चार किशोर! सोनभद्र में कोहराम, अंधेरे ने बढ़ाई परिजनों की बेचैनी
सम्पादकीयJune 2, 2026संदिग्ध हालात में अधेड़ शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सम्पादकीयJune 2, 2026खजूरी के सुनसान मकान में चोरों ने किया हाथ साफ
सम्पादकीयJune 2, 2026बालू खनन के आगे बेबस ग्रामीण! ट्रकों ने सड़क को बनाया मौत का रास्ता, धूल-धक्कड़ से त्रस्त सेंचुरी एरिया
