दुद्धी/विंढमगंज, सोनभद्र।रवि सिंह-
विंढमगंज थाना परिसर में रविवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) दुद्धी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सीओ दुद्धी ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, संगठित अपराधों तथा संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जनसहयोग से अपराधों की रोकथाम अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है।उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने गांवों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को मोबाइल अथवा अन्य माध्यमों से दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर उन्हें कानून के अनुसार दंडित किया जा सकेगा।बैठक में दीपक कुमार, अनीस अहमद, फूल मोहम्मद, मोहम्मद अरमान, शाहरुख खान, आरफीन अंसारी, जमीर, यदुनाथ यादव, रमेश, अरविंद जायसवाल, रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र पासवान, संजय कुमार गुप्ता सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
