सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)-। वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र में भोर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉबर्ट्सगंज से हाथीनाला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कार सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
