सोनभद्र।एक ही यात्रा में दो बार टोल कटने से वाहन स्वामी परेशान, 10 दिन बाद भी नहीं लौटी राशि

Share

डाला।सोनभद्र(AKDlगिरीश तिवारी) -टोल प्लाजा पर कथित अनियमित वसूली का एक मामला सामने आया है, जहां एक वाहन स्वामी से एक ही यात्रा के दौरान दो बार टोल शुल्क काट लिया गया। शिकायत के बावजूद 10 दिन बीत जाने पर भी राशि वापस न होने से वाहन स्वामी परेशान है और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहा है।डाला निवासी आशुतोष कुमार ने बताया कि 29 मई को उनकी कार से अहरौरा एवं नरायनपुर-फत्तेपुर टोल प्लाजा पर नियमों के विपरीत दो बार टोल शुल्क काट लिया गया। उनका कहना है कि अहरौरा स्थित अस्थायी टोल प्लाजा पर फास्टैग के माध्यम से 165 रुपये का भुगतान हो चुका था, जिसके बाद नरायनपुर-फत्तेपुर टोल प्लाजा पर केवल स्कैनिंग कर वाहन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए था। लेकिन वहां भी दोबारा 165 रुपये की राशि काट ली गई।वाहन स्वामी के अनुसार, उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत नरायनपुर-फत्तेपुर टोल कार्यालय में दर्ज कराई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने गलती स्वीकार करते हुए दो दिनों के भीतर राशि वापस होने का आश्वासन दिया था।

बावजूद इसके, 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पैसा खाते में वापस नहीं आया।आशुतोष कुमार का आरोप है कि दोबारा संपर्क करने पर टोल कर्मियों ने उन्हें फास्टैग से जुड़े बैंक में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दे दी। उनका कहना है कि क्षेत्र में कम दूरी पर तीन टोल प्लाजा संचालित हो रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अहरौरा स्थित अस्थायी टोल प्लाजा पर गलत तरीके से शुल्क कटने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।वाहन स्वामी ने कहा कि एक स्थान पर टोल शुल्क जमा होने के बावजूद दूसरे टोल प्लाजा पर भी शुल्क वसूला जाना न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला है, बल्कि आम यात्रियों के लिए अनावश्यक परेशानी का कारण भी बन रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा कटी हुई राशि शीघ्र वापस दिलाने की मांग की है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!