घोरावल/सोनभद्र(राजेंद्र मानव)- घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करसोता गांव में पुलिया के नीचे पानी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरौधी गांव निवासी सुखदेव पुत्र स्व. बनवारी ने बृहस्पतिवार को सूचना दी कि उसका पुत्र रामबली और पुत्रवधू राधिका (42) बुधवार को किसी काम से फुलवारी गांव गए थे।बुधवार देर शाम दोनों घर लौटते समय करसोता गांव में पुलिया पर बैठ गए।इसी दौरान राधिका पुलिया के नीचे पानी में गिर पड़ी।पति रामबली ने शोर मचाया तो मौके पर आस पास के लोग पहुंचे।कुछ लोग पानी में उतरे और उसे बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।बृहस्पतिवार को घटना की सूचना मिलने पर एसआई रामअवध फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।इस सम्बंध में एसआई रामअवध ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान