बारिश के बाद लगातार बढ़रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के ओबरा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
  • नदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच रही है और ग्रामीणों को संभावित
  • खतरे से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात
  • स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें।
Share


सोनभद्र के ओबरा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच रही है और ग्रामीणों को संभावित खतरे से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए सोनभद्र के ओबरा में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ नदी किनारे बसे गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बढ़ते जलस्तर को लेकर सावधान किया और संभावित खतरे से बचने की अपील की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि जलस्तर में कभी भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोग नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें। खासकर बच्चों को नदी और पानी वाले इलाकों से दूर रखें। प्रशासन ने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि यदि जलस्तर तेजी से बढ़ता है या किसी तरह की परेशानी सामने आती है तो तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत और बचाव की कार्रवाई की जा सके। वहीं पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की नजर नदी किनारे बसे गांवों पर बनी हुई है और लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें