सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से चोपन-बाड़ी मार्ग जलमग्न, ग्रामीणों का सड़क संपर्क टूटा, नाव के सहारे आवागमन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र।AKD।गिरीश तिवारी सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से चोपन और बाड़ी गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी भर गया है।
  • पानी बढ़ने के कारण चोपन गांव की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।
  • इससे डाला-बाड़ी क्षेत्र से चोपन गांव आने-जाने वाले ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।
  • सड़क मार्ग से संपर्क टूटने के बाद स्थानीय लोग अब नाव के सहारे नदी पार कर आवागमन करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक चोपन और बाड़ी को जोड़ने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन करीब…
Share

डाला।सोनभद्र।AKD।गिरीश तिवारी

सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से चोपन और बाड़ी गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी भर गया है। पानी बढ़ने के कारण चोपन गांव की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इससे डाला-बाड़ी क्षेत्र से चोपन गांव आने-जाने वाले ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। सड़क मार्ग से संपर्क टूटने के बाद स्थानीय लोग अब नाव के सहारे नदी पार कर आवागमन करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक चोपन और बाड़ी को जोड़ने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 100 से 150 लोगों का आवागमन होता है।

Advertisement

बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी रास्ते से अपने जरूरी कामों के लिए चोपन और आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते हैं। सोन नदी का पानी बढ़ने के बाद रास्ते पर पानी भर गया है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों को पैदल आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रास्ते पर पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, जिन लोगों के लिए यह मार्ग सबसे नजदीक है, उन्हें नाव के जरिए नदी पार करनी पड़ रही है।

ग्रामीण अशोक निषाद ने बताया कि सोन नदी में पानी बढ़ने के कारण चोपन गांव जाने वाला रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना होता है। सड़क मार्ग बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और मजबूरी में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए आवागमन की सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की।स्थानीय ग्रामीण रामधारी निषाद, सरवन निषाद, नानक निषाद, सूरज निषाद, सियाराम बेगा, रामप्रीत निषाद, लाल निषाद, भगवानदास निषाद, चंदन निषाद और राहुल निषाद समेत अन्य लोगों ने भी मार्ग बंद होने से उत्पन्न समस्या को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखने और पानी कम होने तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें