
सोनभद्र के ओबरा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच रही है और ग्रामीणों को संभावित खतरे से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए सोनभद्र के ओबरा में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ नदी किनारे बसे गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बढ़ते जलस्तर को लेकर सावधान किया और संभावित खतरे से बचने की अपील की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि जलस्तर में कभी भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोग नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें। खासकर बच्चों को नदी और पानी वाले इलाकों से दूर रखें। प्रशासन ने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि यदि जलस्तर तेजी से बढ़ता है या किसी तरह की परेशानी सामने आती है तो तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत और बचाव की कार्रवाई की जा सके। वहीं पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की नजर नदी किनारे बसे गांवों पर बनी हुई है और लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 1, 2026सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से चोपन-बाड़ी मार्ग जलमग्न, ग्रामीणों का सड़क संपर्क टूटा, नाव के सहारे आवागमन
अपराधAugust 31, 2026अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में तीन गिरफ्तार
सोनभद्रAugust 31, 2026बारिश के बाद लगातार बढ़रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन गंभीर
उत्तरप्रदेशAugust 30, 2026VHP की जिला योजना बैठक में सालभर के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार, 51 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य











