
सोनभद्र में नशे के कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुद्धी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को रेनूकूट के मुर्धवा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 9 सितंबर को 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दुद्धी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित और 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवम शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शिवम शुक्ला मूल रूप से गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बालपुरवा का रहने वाला है। वह अपने नाना के घर रेनूकूट आया हुआ था और पुलिस को उसकी मौजूदगी मुर्धवा मोड़ पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिवम शुक्ला के खिलाफ थाना दुद्धी में 246/2026, धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने 9 सितंबर 2026 को 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह, निरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी समेत पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सीडीओ ने की बैठक
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026अब सफाई कर्मी ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से होंगे संबोधित, जाने वजह
सोनभद्रSeptember 18, 2026मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम फिर….
उत्तरप्रदेशSeptember 18, 2026हाईवा के चक्के में हवा भरते समय हादसा, घायल युवक की मौत
















