किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल पहुंच एसपी कार्यालय, वजह जान उड़ जाएगा होश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
  • मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा और अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा।
  • मोर्चे का आरोप है कि एक्साइज इंस्पेक्टर विनोद कुमार साव पुलिस टीम के साथ
  • उनके घर पहुंचे और परिजनों से उनके बेटे के गांजा बेचवाने की बात
Share

सोनभद्र में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा और अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। मोर्चे का आरोप है कि एक्साइज इंस्पेक्टर विनोद कुमार साव पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे और परिजनों से उनके बेटे के गांजा बेचवाने की बात कही गई। संदीप मिश्र ने इसे परिवार और उनकी सामाजिक छवि खराब करने की साजिश बताया है। साथ ही IGRS शिकायत के नाम पर परिवार में दहशत फैलाने और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया गया है। मोर्चे ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मोर्चा संयोजक का आरोप है कि एक्साइज इंस्पेक्टर विनोद कुमार साव पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान परिजनों से कहा गया कि “आपका बेटा गांजा बेचवाता है।” मोर्चे ने इस आरोप पर कड़ी आपत्ति जताई है। संदीप मिश्र ने कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर उनकी और उनके परिवार की सामाजिक छवि खराब करने का प्रयास किया गया। मोर्चे का यह भी आरोप है कि IGRS शिकायत के नाम पर परिवार में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की गई। वहीं शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने राजनीतिक दबाव में कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है… साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग अपर पुलिस अधीक्षक के सामने रखी गई। प्रतिनिधिमंडल में दिनेश चेरो, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान और अरविंद कुमार शामिल रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें