
सोनभद्र के पिपरी में सफाई कर्मियों के सम्मान व गरिमा को लेकर शुक्रवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई है। नगर पंचायत पिपरी में अब सफाई कर्मियों को ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित किया जाएगा। डीएम चर्चित गौड़ ने इस पहल की शुरुआत करते हुए सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट और जूते प्रदान किए। नई वेशभूषा में सफाई कर्मियों के साथ डीएम ने बैठकर सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। डीएम ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पिपरी नगर पंचयात में सफाई कर्मियों के सम्मान और उनकी पहचान को लेकर एक नई पहल की शुरुआत हुई। नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को अब ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित किया जाएगा। इस पहल का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट और जूते प्रदान कर किया। नई वेशभूषा मिलने के बाद सफाई कर्मियों में उत्साह देखने को मिला। खास बात ये रही कि जिलाधिकारी ने भी सफाई कर्मियों के साथ बैठकर सामूहिक फोटो खिंचवाई और उनके साथ संवाद किया। डीएम ने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। सफाई कर्मी रोजाना आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करते हैं। इसी योगदान को सम्मान और अपनत्व से जोड़ते हुए उन्हें ‘दोस्त-मित्र’ की नई पहचान दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि नई वेशभूषा से सफाई कर्मियों की अलग पहचान भी सुनिश्चित होगी और उनके प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी। इस दौरान सफाई कर्मियों से उनकी समस्याओं और कार्यों को लेकर संवाद भी किया गया और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सीडीओ ने की बैठक
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026अब सफाई कर्मी ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से होंगे संबोधित, जाने वजह
सोनभद्रSeptember 18, 2026मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम फिर….
उत्तरप्रदेशSeptember 18, 2026हाईवा के चक्के में हवा भरते समय हादसा, घायल युवक की मौत















