
सोनभद्र के चोपन ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा 2026-27 का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चोपन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। चोपन ब्लॉक में शैक्षणिक दक्षता और बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुई इस परीक्षा में ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश कुमार मिश्र की देखरेख में परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। संकुल शिक्षक स्तर से चयनित कुल 241 बच्चों में से 188 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा के बाद योग्य शिक्षकों द्वारा कॉपियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया और ब्लॉक स्तर की मेरिट सूची जारी की गई। प्राथमिक स्तर पर कक्षा 3 में सुषमा, शिवा और सूर्या ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 5 में क्षमा, दीपिका, सीमा और तीर्थराज ने प्रथम तीन स्थानों में अपनी जगह बनाई। उच्च प्राथमिक स्तर की बात करें तो कक्षा 6 में काजल, कृष्णा और अनुप्रिया चयनित हुए। जबकि कक्षा 8 में कृष्ण, सलोनी, प्रिंस और सूरज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई। ब्लॉक स्तर पर चयनित ये सभी मेधावी छात्र अब आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चोपन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। परीक्षा के समापन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही चयनित विद्यार्थियों से आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए और अधिक लगन और मेहनत के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 7, 2026दिल्ली हादसे में सोनभद्र के अभिषेक की मौत, रेणुकूट में पसरा मातम
अपराधSeptember 7, 2026राबर्ट्सगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को दबोचा
सोनभद्रSeptember 7, 2026मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही छलक पड़े खुशी के आंसू
उत्तर प्रदेशSeptember 7, 2026जिले में 20 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य, जाने स्थान
















