
सोनभद्र में अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर शनिवार को लोगों को सांप के काटने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। रॉबर्ट्सगंज के कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा कि सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक या गलत उपचार में समय बर्बाद न करें, बल्कि गोल्डेन ऑवर में मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। सर्पदंश से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के मौके पर रॉबर्ट्सगंज के कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षार्थियों को सर्पदंश से बचाव, रोकथाम और प्राथमिक सावधानियों की जानकारी दी गई।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ. प्रेमनाथ ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या किसी भी अप्रभावी उपचार में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। मरीज को गोल्डेन ऑवर में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना बेहद जरूरी है।उन्होंने बताया कि सर्पदंश वाले स्थान को काटकर जहर निकालने की कोशिश न करें और मुंह से जहर चूसने का प्रयास भी न करें। साथ ही प्रभावित स्थान पर कोल्ड कंप्रेशन न लगाने की सलाह दी गई।सूजन की स्थिति में जूते, अंगूठी, घड़ी, आभूषण और तंग कपड़े तत्काल हटा देने चाहिए।वहीं सांपों से बचाव के लिए बाहर निकलते समय जूते और पैंट पहनने, रात में टॉर्च या पर्याप्त रोशनी का इस्तेमाल करने और घास, फसल, पत्तियों या लकड़ी के ढेर में हाथ डालने से पहले डंडे से जांच करने की सलाह दी गई।स्वास्थ्य विभाग का संदेश साफ है।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्रSeptember 19, 2026सर्पदंश से बचाव को लेकर किया गया जागरूक
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सीडीओ ने की बैठक
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026अब सफाई कर्मी ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से होंगे संबोधित, जाने वजह
सोनभद्रSeptember 18, 2026मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम फिर….
















