सोनभद्र ( अरविन्द दुबे)। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा पशु तस्करो एवं गोवध के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर संजीब कुमार कटियार के पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को आमडीह पोखरा के पास से कुल 02 राशि गोवंश ले जाते हुए एक पशु तस्कर श्याम सुंदर पुत्र ईश्वर दयाल गुप्ता निवासी ग्राम कुरवल थाना रायपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 86 / 2023 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। लगातार हो रही गिरफ्तारी के बाद पशु तस्करों में हड़कम्प मचा हुआ है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
