AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद उस समय खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब एक विवाहिता ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाने की कोशिश कर दी। हालांकि समय रहते पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से महिला की जान बचा ली गई।

मामला चोपन थाना क्षेत्र के रामकिशन मॉल के पीछे स्थित कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि किराए के मकान में रहने वाली छोटी देवी (24 वर्ष), पत्नी अनिल कुमार निवासी अम्मा टोला थाना चोपन, का पति से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।रात करीब 2 बजकर 33 मिनट पर पीआरबी 1071 को सूचना मिली कि महिला आत्मघाती कदम उठाने जा रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई।इसी दौरान खिड़की से महिला पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाती दिखाई दी और देखते ही देखते फंदे पर झूल गई। यह दृश्य देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।कमरे का दरवाजा लोहे का होने के कारण तुरंत नहीं खुल सका। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए बगल की लोहे की खिड़की तोड़ दी और परिजनों की मदद से कमरे के अंदर पहुंचे। फंदे पर झूल चुकी महिला की सांसें लगभग थम चुकी थीं। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और मौके पर हल्की सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस चालू कराईं।इसके बाद पुलिस टीम महिला को तत्काल पीआरबी वाहन से सीएचसी चोपन लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया। फिलहाल महिला सुरक्षित बताई जा रही है।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी लगातार महिला को समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वहीं महिला के फंदे पर झूलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और उसकी जान बचा ली।पुलिस की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। परिजनों ने भी पुलिसकर्मियों को देवदूत बताते हुए उनका आभार जताया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
