(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)
दुद्धी। धान की काला बाजारी रोकने के लिए उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने सचल दल का गठन किया है | क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम धान की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मुखबिरों का जाल बिछाया है | इसी बीच रविवार को मुखबिर से सचल दल को सूचना मिली कि एक ट्रक अवैध धान राबर्टसगंज भेजी जा रही है ,सूचना पर सक्रिय हुए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक वशिष्ट ने रजखड़ कोतवाली के समीप धान की ट्रक को रुकवाकर कर जब कागजात मांगी तो चालक ने कोई प्रपत्र नही दिखाया। पूछने पर बताया कि यह धान किसी सरकारी क्रय केंद्र से ले जाया जा रहा है ,सभी क्रय केंद्रों से जानकारी लेने पर कही से भी धान लोडिंग की बात सामने नही आई| सचल दल के अधिकारी दीपक वशिष्ठ ने धान के ट्रक को कब्जे में लेते हुए मंडी निरीक्षक बब्बन राम को कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया ,बब्बन राम ट्रक को मंडी समिति ले आये और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए है ।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार