सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
सदर विकास खंड के बेठिगांव संपर्क मार्ग का मंगलवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने शिलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पढ़ाई, इलाज, आवास, सुरक्षा और सम्मान हर स्तर पर जनता का ध्यान रख रही है। अब इलाज के अभाव में किसी गरीब की जान नहीं जाएगी। आयुष्मान योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की सुविधा दी जा रही है। गरीबों को मुफ्त अनाज, किसानों को सम्मान निधि और मजदूरों को मनरेगा के तहत अधिक रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो रही है और योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है।

बेठिगांव ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अनूप त्रिपाठी ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज रामगढ़ मार्ग से बेठिगांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी थी। विधायक के प्रयास से सड़क को विशेष मरम्मत के लिए प्रस्तावित किया गया और शासन से बजट भी जारी हो गया है। सड़क बनने से बेठिगांव, सिरपालपुर, करारी, अमौली समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।सड़क का भूमि पूजन आचार्य विशाल शास्त्री ने विधि विधान से कराया। खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से संपर्क के लिए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी ने विधायक और खंड विकास अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर बीडीसी योगेश कुशवाहा, कोटेदार बबलू केशरी, रामचंद्र त्रिपाठी, विकास मिश्रा, पंकज मिश्रा, लसड़ा प्रधानपति विमलेश पांडेय, हरिप्रसाद चौबे, राजबली, हीरालाल, योगेंद्र तिवारी, विजय कुमार कनौजिया, बबलू, पुष्पा तिवारी, कौशल्या, धर्मेंद्र, सावित्री देवी, सीता, छोटे, रीना देवी सहित लोक निर्माण विभाग के जेई रवि मौर्या और ग्राम पंचायत अधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
