सोनभद्र। सपा के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने के नेतृत्व में आज सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में राम आश्रय विश्वकर्मा पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे परमेश्वर दयाल डॉक्टर केडी सिंह पटेल राम निहोर यादव गीता गौर बाबूलाल यादव अनीता कोल राजेश विश्वकर्मा के साथ सतीश विश्वकर्मा एडवोकेट की पत्नी संगीता विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष के डिलीवरी के समय डॉक्टर के लापरवाही के कारण हुई मृत्यु के तहत कम्हारी गांव जाकर उनके परिजनों से मिला और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को एक ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई l पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि 16 दिसंबर 2023 को सतीश विश्वकर्मा एडवोकेट ने अपनी पत्नी संगीता विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष के डिलीवरी हेतु रावटसगंज शहर के पंचशील अस्पताल में डॉक्टर अनुपमा मौर्य की देखरेख में भर्ती कराया गया था डॉक्टर अनुपमा ने बताया कि आपकी पत्नी का ऑपरेशन करना होगा जिसके लिए प्राथी ने सहमति दे दी पंचशील अस्पताल में शाम 4:00 बजे ऑपरेशन डॉक्टर ने किया पता चला की पत्नी की कोई नस कटने से ब्लीडिंग होने लगे तो डॉक्टर ने कहा कि खून का प्रबंध करिए आपकी पत्नी को खून चढ़ाना होगा प्रार्थी द्वारा उपलब्ध कराए गए तीन बोतल खून चढ़ाने के बाद जब ब्लीडिंग नहीं रुकी तो पंचशील अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज को अपनी ओर से ऑपरेशन हेतु वाराणसी के मीरपुर बसई स्थित मांधाता अस्पताल में रेफर कर दिया जहां पर रात्रि के 12:00 बजे ऑपरेशन करते समय प्राथमिक की पत्नी की मृत्यु हो गई जिसको अस्पताल ने छिपा कर रखा तथा दूसरे दिन 12:00 प्राथी को बताया गया कि आपकी पत्नी की मृत्यु हो गई है प्रार्थी की पत्नी की मौत डॉक्टर के लापरवाही के चलते हुई थी इसलिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मांग करता है कि पंचशील अस्पताल और संबंधित अस्पताल के डॉक्टर के ऊपर मुकदमा किया जाए प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली रावटसगंज में पंचशील अस्पताल के डॉक्टर अनुपमा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया लेकिन पुलिस ने पंचशील अस्पताल और अज्ञात के नाम धारा 304 आईपीसी में एफआईआर दर्ज की पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की उल्टे अस्पताल के कर्मचारी विमलेश मौर्य के द्वारा प्रार्थी के परिजनों व अज्ञात के विरुद्ध धारा 307 147 504 506 आईपीसी में मुकदमा लिख दिया गया अब पुलिस द्वारा प्रार्थी के पत्नी के मृत्यु के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है उल्टे पुलिस प्रार्थी के ऊपर कार्यवाही करने की धमकी दे रही है l प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए कहा कि उपरोक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्यारों की गिरफ्तारी करने तथा अस्पताल को सीज करने और प्रार्थी के परिजनों के ऊपर हुए फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए जिससे प्रार्थी को न्याय मिल सके इसी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि प्रार्थी के पत्नी के हथियारों की गिरफ्तारी कराये इसी के साथ पीड़ित के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए और पीड़ित परिजनों के ऊपर लिखे गए फर्जी मुकदमों को वापस किया जाए l प्रतिनिधि मंडल के साथ समाजवादी पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे l


Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर