सोनभद्र: (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के कार्यकारिणी की बैठक वृहस्पतिवार को कचहरी परिसर स्थित डीबीए सभागार में हुई। सर्वसम्मति से एल्डर कमेटी का गठन हुआ, जिसमें सबसे वरिष्ठ एडवोकेट अशोक कुमार जालान को अध्यक्ष, राजनाथ सिंह, राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह व विश्राम सिंह एडवोकेट को सदस्य नामित किया गया। इसके बाद वर्ष 2023- 2024 के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचक मंडल का गठन किया गया। जिसमें हीरालाल एडवोकेट को मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा पवन कुमार सिंह एडवोकेट और सुरेश सिंह एडवोकेट को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया । कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पास हुआ कि चुनाव 8 जनवरी 2024 से 19 जनवरी 2024 तक के बीच कराया जाए। मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि 8 जनवरी से 10 जनवरी के बीच पर्चा मिलेगा और प्रत्याशी पर्चा दाखिल भी करेंगे। 11 जनवरी को नामांकन सूची का प्रकाशन, आपत्ति, जांच और आपत्ति निस्तारण होगा। 12 जनवरी को वैध नामांकन सूची का प्रकाशन,पर्चा वापसी और अंतिम वैध नामांकन सूची का प्रकाशन होगा। 13 जनवरी को मतदाता सूची का वितरण, 17 जनवरी को टेंडर मतदान, 18 जनवरी को मतदान और 19 जनवरी को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा और एल्डर कमेटी के समक्ष शपथ दिलाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एडवोकेट तथा संचालन महामंत्री वीपी सिंह ने किया।
बैठक में अशोक कुमार जालान एडवोकेट, राजबहादुर सिंह एड, अतुल प्रताप पटेल एड, पवन कुमार सिंह एड, महेन्द्र प्रताप सिंह एड, चंद्रप्रकाश सिंह एड, राजेश यादव एड, प्रेमप्रताप विश्वकर्मा एड, अभिषेक सिंह एड, प्रदीप कुमार एड , अनिल कुमार सिंह एड, मनोज जायसवाल एड, नवीन पांडेय एड, सुरेश सिंह एडवोकेट , सन्तोष कुमार एड आदि मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
