डाला,सोनभद्र(मुकेश पांडेय, गिरीश तिवारी) – रेन गेज लगाए जाने को लेकर शासन स्तर पर कवायद शुरू हो चुकी है गुरूवार को डाला नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती देवी के साथ रेन गेज (वर्षा मापी यंत्र) लगाए जाने को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया बातचीत के दौरान उन्होने बताया कि शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में सभी नगर निकायों में रेन गेज (वर्षा मापी यंत्र) लगाया जा रहा है उन्होने बताया कि रेन गेज के जरिए हम जान सकते हैं कि एक निश्चित स्थान पर कितने मिमी बारिश हुई है।जब वर्षा आती है तो सुनने को मिलता है कि इस इलाके में इतने मिलीमीटर बारिश हुई और दूसरे इलाके में इतनी। दरअसल, दिनभर में होने वाली बारिश को एक यंत्र के माध्यम से मापा जाता है, जिसे ‘रेन गेज’ या वर्षामापी यंत्र कहते हैं। रेन गेज यह बताता है कि एक निश्चित स्थान पर निश्चित समय में कितने मिमी वर्षा हुई है ये जानने के लिए रेन गेज सबसे उपयुक्त यंत्र है।रेन गेज बढ़ाए जाने पर एक निश्चित स्थान पर वर्षा का सटीक आंकलन किया जा सकेगा। इससे स्थानीय किसानों को फायदा होगा और वो मौसम के अनुसार ही फसल की सुरक्षित बोआई को सुनिश्चित कर सकेंगे। इस अवसर पर कानुनगो जटाशंकर मौर्या, लेखपाल राजकुमार मिश्रा सपा जिला सचिव मंगल जायसवाल, विनय कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
