दुद्धी(रवि सिंह) –स्थानीय क़स्बे केवार्ड न 05 सब्जी मंडी में मीट मुर्गा ,मछली कारोबारियों के दुकानों पर नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी गुरुवार की शाम 5 बजे से बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया ,जिससे मीट कारोबारियों में असंतोष की स्थिति देखी गयी वहीं मीट मछली मुर्गा व्यापारियों का कहा कि बगैर स्थान दिए हमारे रोजी रोटी पर कहर ढा दिया गया | जो सरासर अन्याय है ,इसके साथ ही कई सब्जी विक्रेताओं के दुकानों पर भी बुलडोजर चलाकर क़स्बे में सड़क किनारे पटरियों पर अतिक्रमण को भी हटवाया गया | वहीं कुछ मीट मछली मुर्गा व्यवसाययों का कहना था कि हम सब अपने क्रयसुदा भूमि पर मड़ई बनाकर जीवन यापन करते थे, लेकिन उसे भी नगर प्रशासन के द्वारा तोड़ फोड़ दिया गया, इस दौरान इओ रामसमुख , कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी , क़स्बा इंचार्ज आशीष पटेल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे|इस मामले में जब पत्रकारों ने इओ का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बयान देने से इनकार करते हुए जानकारी लिखित में मांगने पर देने की बात कही|


Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें


