रवि सिंह
विढमगंज।सोनभद्र-
स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगवार की देर रात पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गौ तस्करी के खिलाफ सख्त रुख दिखाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे NH-39 पर संदिग्ध पिकअप वाहन (नंबर UP64H 6540) को रोककर जांच की, जिसमें 6 गौवंशो को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन गायों को कटिंग के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। तत्पश्चात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में की गई, जिनके द्वारा पूरे जिले में गौ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विंढमगंज पुलिस की इस सतर्कता और सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि NH-39 पर लंबे समय से गौ तस्करी की गतिविधियां तेजी चल रही थीं, ऐसे में पुलिस का यह कड़ा कदम निश्चित रूप से अपराध पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होगा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह के अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।विंढमगंज पुलिस का यह अभियान न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी बनाता है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि गौ तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Breaking_NewsMay 7, 202610 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे में मिले दो सड़े-गले शव, चोपन में फैली दहशत
