रिपोर्ट अरविंद दूबे/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय हुए लाठीचार्ज व गोली चलाने की घटना पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भाजपा विधायक ने दिया बड़ा बयान। भाजपा विधायक ने स्वामी प्रसाद को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए कहा कि बोकला छोड़ा देंगे। आप को बता दें कि अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा इन दिनों पूरे देश का केंद्र बिंदु बना हुआ है तो यहां पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे अपने-अपने तरीके से बयानबाजी करते हुए पड़ रही कड़ाके की ठंड में राजनीतिक पारा भी बढ़ा दिया है। एक ओर देश भर में संघ विस्व हिंदु परिषद व बजरंग दल समेत तमाम राम भक्त घर घर जाकर अयोध्या से पूजित अक्षत को वितरण करते हुए लोगों को इस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित करते दिख रहे तो दूसरी तरफ देश के प्रमुख विपक्षी दल से सोनिया गांधी हों या फिर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे या लोकसभा में नेता अधिरंजन चौधरी सबने 22 जनवरी के होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया है तो ऐसे में यूपी की राजनीति में सूबे का सबसे प्रमुख विपक्ष दल सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान ताजा चर्चाओं में बना हुआ है जिसके बाद संघ वीएचपी के साथ भाजपा के बड़े नेता लगातार स्वामी प्रसाद को उनके बयान पर हमलावर हैं तो सोनभद्र में भी माहौल कुछ ऐसा ही है जहां जिले की सदर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक रहे भूपेश चौबे ने स्वामी प्रसाद मौर्य के उसे बयान को लेकर जिसमें मौर्या ने कहा था कि कार सेवकों पर गोली कानून की रक्षा के लिए चलाई गई थी के बाद भूपेश चौबे ने जवाब देते हुए कहा कि श्रीराम पर अमर्यादित बयान बाजी करने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं ऐसे लोग यानी स्वामी प्रसाद मौर्य का बोकला अर्थात की चमड़ी छुड़ा दिया जाएगा।

यूपी के सबसे अंतिम जिले सोनभद्र से दूसरी बार हुए सदर विधायक भूपेश चौबे से स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर जब बात किया गया तो उन्होंने कहा कि राम सबके थे और सबके राम हैं जो भी सनातन धर्म को मानने वाला है उनके आराध्य राम हैं। जब बात की गई कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उस समय कार सेवकों पर जो गोली चली वह सही थी जो कानून के दायरे में रहकर किया गया। इस पर सदर विधायक ने कहा कि अगर कोई विवादित टिप्पणी करता है तो वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जहां तक स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की बात है तो आए दिन इस प्रकार के बयान बाजी करते रहते हैं, उनके बयानों को कोई भी ध्यान में नहीं देता, लेकिन एक बात मैं सोनभद्र की धरती से कहना चाहता हूं कि आराध्या राम के ऊपर बोलना बंद करिए नहीं तो बोकला भी छुड़ाया जाएगा।
सोनभद्र सदर विधायक के आए इस ताजे पलटवार से राजनीतिक गलियारे में वाद प्रतिवाद की चर्चाएं तेज हो गई हैं ।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
