रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र।गुरुवार को गहमागहमी के बीच दुद्धी बार संघ चुनाव सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठा परक चुनाव में जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बाजी मार ली। वरिष्ठ उपाध्याय पद पर उमेश चंद निर्वाचित घोषित किए गए जबकि सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम जारी होते ही समर्थकों ने जीते हुए प्रत्याशियों को फूल -मालाओ से लाद दिया।
चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद यादव एडवोकेट ने बताया कि दुद्धी बार एसोसिएशन में कुल 199 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें 156 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 91 मत मिले तथा रमेश चंद सिंह कुशवाहा को 63 मत प्राप्त हुए। इस तरह अपने निकटम प्रतिद्वंदी रमेश चंद को 28 मतो से हराकर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चंद को 131 मत तथा धुवेश प्रकाश को 24 मत मिले।इस तरह उमेश चंद 107 मतों से विजयी घोषित किए गए।
सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता को 135 मत जबकि राजेश रंजन जौहरी को 21 मत मिले।सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता 114 मतों से विजयी घोषित किया गया।
सहायक चुनाव अधिकारी विद्यापति एड०,रविन्द्र कुमार एड०, यमुना राम कनौजिय एड०,राकेश कुमार गुप्ता एड० ने संयुक्त रूप से बताया कि 3 पदों के लिए मतदान 11 बजे से शुरू हुआ जो शाम 3:30 बजे तक चला। शुरू में मतदान धीमी रहीं। जैसे जैसे समय आगे बढ़ा तो मतदान की गति तेज हुई। दोपहर 1 बजे तक 70 मत पड़े तथा अपराह्न 3 बजे तक 146 मत पड़े। निर्धारण समय 3:30 बजे तक कुल 156 मत पड़े।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
