(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)
दुद्धी, सोनभद्र। जिले में अवैध अस्पताल का संचालन किस तरह होता हैं ? यह देखना हो तो आप दुद्धी क्षेत्र में देख सकते हैं। ऐसा ही एक मामला दुद्धी क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं। दुद्धी सीएचसी से मात्र एक -डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मेन रोड पर बाहर से सीमेंट शैड वाली झोपड़ी के पीछे पक्के मकान में बेखौफ़ इलाज किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। चर्चाओं की मानें तो जिस तरह बीडर गाँव में मेन रोड पर कई वर्षों से अस्पताल का संचालन बेखौफ़ किए जाने की बात बताई जा रहीं हैं. उससे स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से भी इनकार नहीं की जा सकती हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती और सीएमओ एवं नोडल के समय समय पर छापमारी के बाद भी इस तरह दुद्धी क्षेत्र में अस्पताल का चलना स्थानीय स्वास्थ्य महकमा पर सवाल खड़े करने के लिए काफ़ी हैं। आखिर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की नजर इस तरह के अस्पताल पर नहीं गई या नजर को छुपाने के लिए नजराने की व्यवस्था कर दी गई हैं। यह जाँच का विषय हैं। हालांकि जिस तरह झोलाछाप डॉक्टर अपने आपको एमबीबीएस की हनक के साथ पूरी दावे के साथ मरीज का इलाज कर रहें हैं, उससे स्वास्थ्य महकमे पर सवाल उठनी लाजिमी हैं। इस सम्बन्ध में नोडल डॉ जी एस यादव ने कहाँ कि इस तरह अस्पताल चलने की जानकारी नहीं हैं। यदि ऐसा हैं तो छापमारी कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
