रवि सिंह
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कटबंधवा गांव के समीप म्योरपुर-बभनी मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र नित्यानंद प्रजापति की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल छात्र को सड़क से हटाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। छात्र की पहचान कचन गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति पुत्र राम भजन प्रजापति के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।
परिजनों में शोक, पिकअप गाड़ी का नहीं मिला सुराग
मृतक के पिता राम भजन प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा कटबंधवा स्थित विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहा था, तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पिकअप गाड़ी का नंबर अज्ञात है,
सीसीटीवी फुटेज से जुटाए जा रहे सुराग
प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि छात्र के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पिकअप वाहन की पहचान के लिए पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
