रिपोर्ट संजय सिंह
सोनभद्र। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जमगांव शिक्षा क्षेत्र राबर्ट्सगंज पर धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान ARP हृदेश कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती गीत और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम को और आकर्षक बनाते हुए बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों के आयोजन की सराहना किया गया और बताया गया की इस तरह के आयोजन से अभिभावकों का भी विद्यालय से जुड़ाव होता है। ARP ने उपस्थित अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील अभिभावकों से की गई। साथ हीं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों से भी अभिभावकों को अवगत कराया गया DBT के माध्यम से प्रेषित धनराशि का उपयोग बच्चों यूनिफार्म एवं पढ़ाई लिखाई पर खर्च करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सहायक अध्यापिका सोनी मौर्य ने बच्चों की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया और निपुण बच्चों का नाम पढ़कर अभिभकों को बताया कि ये बच्चे हमारे निपुण है अर्थात अपने कक्षा अधिगम स्तर को पूरा करते है। इनके अभिभाकों से बच्चों के होमवर्क को देखने और उसे पूर्ण कराने का निवेदन किया। अंत में सभी निपुण बच्चों को ARP के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया और 95% बच्चे निपुण करने के लिए विद्यालय स्टॉफ को भी निपुण विद्यालय का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय जी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया I कार्यक्रम का संचालन फूलेंद्र देव पाण्डेय के द्वारा किया गया I इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की गरिमामई उपस्थिति रही।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
