(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)
दुद्धी-सोनभद्र। भाजपा के द्वारा चार फरवरी से चलने वाले गांव चलो अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को दुद्धी मण्डल में तैयारी कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें कहा गया कि 24 घंटे तक गावों में प्रवास कर ग्रामीणों से मंदिर निर्माण, धारा 370, नारी वंदन कानून के साथ ही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करना है। दुद्धी नगर पंचायत के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व रॉबर्ट्सगंज लोकसभा संयोजक अमरेश पटेल ने कहा कि गावों का तेजी से विकास हुआ है। सभी वर्गों को पात्रता के हिसाब से हक मिल रहा है। गांव में खुशहाली बढ़ रही है। हमें ग्रामीणों के बीच 11 फरवरी तक प्रवास पर जाने का अभियान चलाना है।भाजपा ने आम जनता का सम्मान बढ़ाया है। पिछली बार से भी ज्यादा बहुमत इस बार भाजपा को मिलने जा रही है। आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। हमें गावों में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को और विस्तार से बताना है।वही विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन सेवानिवृत्त जिलाजज राजन चौधरी जिलाकार्य समिति सदस्य मनोज मिश्रा ने कहा संकल्प से सिद्धी को लेकर प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है, आज मोदी सरकार में गांव गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की कोशिश लगातार की जा रही है जनता भाजपा को समर्थन देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। हम गांव चलो अभियान के तहत जनता के बीच जाएं, उन्हें मजबूत भारत,आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण दें।कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी व संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया। बैठक में मुख्यरूप से मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता राहुल अग्रहरी मनोज तिवारी शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजु तिवारी , जितेंद्र चन्द्रवँशी अभियान प्रभारी दीवान सिंह अभियान संयोजक विनोद जायसवाल सह संयोजक जय नारायण सिंह रमाशंकर गुप्ता कोषाध्यक्ष अरुण साहनी मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी हिमांशु चौरसिया अंशुमान रॉय मीडिया प्रभारी रवि सिंह भाजयुमो जिला मंत्री उत्कर्ष पांडे जिलाकार्य समिति सदस्य गुलशन पटेल अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान आईटी जिला सह संयोजक भोलू जायसवाल ,भाजयुमो संयोजक अजय चन्द्रवँशी, आईटी संयोजक अनुरोध भोजवाल सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा शक्तिकेन्द्र संयोजक रूपनारायण कुशवाहा, विनोद वादी, अभय कुशवाहा, अखिलेश कुमार, राजमणि यादव बुथ अध्यक्ष राजन अग्रहरी ,शैलेश जायसवाल जितेंद्र कुमार ,चन्द्रशेखर, प्रमिला गोंड़, शिवरतन ,अरविंद अखिलेश कुशवाहा ,मन्नु सिंह उदय गुप्ता ,उदय कुमार, संजय कुमार विजय कुमार जमुना मौजूद रहे।।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
