(रिपोर्ट अरविंद दूबे)
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआंव कला के जंगल में पहाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है । स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना चोपन थाने को दी । सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राहुल पांडेय व थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह शव का पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृत महिला की शिनाख्त एंव मौत के कारणो का पता लगाने मे जुट गए। वही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों ने चोपन थाने पर सूचना दिए की एक अज्ञात महिला का शव पहाड़ियों पर पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर जांच किया जा रहा है वही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है मृतक का चेहरा बुरी तरह से नष्ट कर दिया गया है इस वजह से महिला की शिनाख्त नही हो पा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
