रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र में आज महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर शुक्रवार की रात्रि 9 बजे से गोंडी रीतिरिवाज के अनुसार सेवा जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें पूरी रात गोंडी रीतिरिवाज के अनुसार पूरी रात भजन कीर्तन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतिय आदिवासी महासंघ के जिलाध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते के नेतृत्व में सम्प्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य जजमान रामशरण सिंह उरेती व हिरामन सिंह उरेती व उनके पुत्रगण संजय सिंह व विकास सिंह उरेती रहे। कार्यक्रम के मुख्य धर्माचार्य अनिल सिंह पोया के द्वारा विधि विधान से 52 गढ़ 57 परगना के समस्त देवी देवताओ का आह्वान प्राकृतिक शक्ति आदि बड़ा देव का आहवान कर पूजा सम्पन्न कराया गया।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रामफल गोड़, रामकिशुन, धीरेंद्र, राजेन्द्र, कामेश्वर, संजय सिंह मरकाम, राजू सिंह , श्रीनाथ, रामसुंदर, रमेश कुशवाहा, विश्वनाथ, रामलखन, मंधारी, अमित कुमार, हरदेव प्रसाद, धर्मा देवी, शांति देवी, कमला देवी, नैना देवी, रंजना देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
