सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित इकाई कार्यालय पर आज यूपी एमएसआरए राबर्ट्सगंज इकाई का 14 वाँ वार्षिक अधिवेशन सभी साथियो की उपस्थित संपन्न हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस कार्यक्रम में यूपी एमएसआरए स्टेट्स से चलकर आए रजनीश पाठक (पर्यवेक्षक) का इकाई ने हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। बताया गया की राबर्ट्सगंज नगर स्थित यूपी एमएस आरए राबर्ट्सगंज इकाई के कार्यकारिणी का गठन कामरेड पाठक इकाई को अपनी बातों से इकाई को आगे ले जाने व समय से नयी कार्यकारिणी गठन करने के लिए भी सराहना किए। सर्व सम्मति से नए कार्यकारिणी में विवेक सिंह को अध्यक्ष, राजेश सिंह उपाध्यक्ष, संजीव वर्मा कोषाध्यक्ष, सर्फराज अहमद सचिव व राणा विजय शर्मा को उप सचिव बनाया गया। इसके साथ ही राहुल सिंह, राहुल प्रजापति, सचिन शुक्ला, रितेश शर्मा, अमित शर्मा, नवीन सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। आपको बता दे की इकाई का संचालन कामरेड अमित श्रीवास्तव ने बखूबी निभाया व वरिष्ठ कामरेड उदय शंकर मालवीय ने कामरेड का स्वागत व नई इकाई को आगे ले जाने की सराहना किए। इसके साथ ही सदस्यों ने संगठन को आगे ले जाने के लिए सभी से वादा किया कि जो भी संगठन के हित में कार्य होगा उसे बखूबी निभाने का कार्य किया जाएगा, जो भी निर्णय होगा वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए लिया जाएगा।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
